
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने वॉर्ड संख्या-17 की रुकी हुई योजनाओं को घरातल पर उतारने की माँग की है. इस संबंध में श्रीमती शर्मा के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को पत्र दिया गया है. पत्र में वॉर्ड क्षेत्र के सुस्त पड़े सीवरेज, गेल गैस योजना, घर-घर नल जल योजना का द्रुत गति से शुरु कराकर उसे घरातल पर उतारने की माँग की गई है. वहीं, वॉर्ड क्षेत्र में व्याप्त भीषण जल संकट के मद्देनजर वॉर्ड क्षेत्र के बन्द पड़े डीप बोरिंग को अविलंब दुरुस्त कराकर चालू कराने की माँग भी पत्र में की गई है.
Advertisement
<
