
उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। 11 जून से ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। इसमें टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेन भी शामिल हैं। 18615 हावड़ा- हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस जो टाटानगर रात 1.17 बजे आती थी और 1.22 बजे खुलती थी, अब 1.07 मिनट में आएगी और 1.12 बजे खुलेगी। ट्रेन संख्या 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस जो हटिया शाम 6.05 बजे पहुंचती थी, अब 6.20 बजे पहुंचेगी। टाटानगर से आने वाली 13301 स्वर्णरेखा एक्सप्रेस सुबह 11.45 बजे के बजाए दोपहर 12 बजे टाटानगर पहुंचेगी। वहीं 13302 टाटा- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस शाम 3.45 बजे के बजाए 3.30 बजे खुलेगी। 18103 टाटा- अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रात 9.05 बजे के बजाए रात 8.55 बजे खुलेगी। 28181 टाटा- कटिहार एक्सप्रेस रात 9.20 बजे के बजाए 9.10 बजे खुलेगी। 13512 आसनसोल -टाटानगर एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे के बजाए 12.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी। 18484 बक्सर- टाटानगर शाम 5.20 बजे के बजाए 5.45 बजे पहुंचेगी। 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस रात 9.20 बजे के बजाए रात 9:10 बजे खुलेगी।
