
उदित वाणी, जमशेदपुर : आज दिनांक 9 मार्च को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से सैरात बाजार में JNAC द्वारा दुकानों का किराया बढ़ोतरी के विरुद्ध चिंतन बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने की, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया.
इस अवसर पर सैरात बाजार के सभी 10 प्रतिनिधि उपस्थित हुए और एक स्वर में किराया वृद्धि के विरोध में अपनी सहमति व्यक्त की. बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि JNAC द्वारा बिना व्यापारियों की राय लिए जारी किया गया किराया वृद्धि का फरमान स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछली बार की भांति इस बार भी व्यापारियों की भावनाओं की अनदेखी की गई है, जिसका जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है.
अध्यक्ष ने आगे बताया कि 12 मार्च को एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल विशेष पदाधिकारियों से मुलाकात करेगा और व्यापारियों की राय व विरोध दर्ज कराएगा.
इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजेश गोयल, दुर्गादास साहू, सोमनाथ तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद, मुन्ना अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, धर्मेश कुमार, संजय सिंह, सुभाष चंद, शमीम रहमानी, रणजीत सिंह, राजेश गुप्ता, कार्तिक राय, राहुल बर्मन, नवीन कुमार, मुस्तफा रजा सहित अन्य व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

