
शनिवार से कम होगी बारिश, 21 से फिर भारी वर्षा की है संभावना
मॉनसून टर्फ का पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा से होकर गुजर रहा
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को दोपहर के बाद ज़ोरदार बारिश हुई जो रात तक जारी रही. इससे शहर की सड़कें शाम को लबालब हो गई.मौसम विभाग के मुताबिक़ शुक्रवार को भी जोरदार बारिश होगी.
जानकारी के मुताबिक़ मॉनसून टर्फ का पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा और इससे होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में जा रहा है. पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी से सटा हुआ है. एकसाइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना जताई जारही है. इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने पूर्व में ही चेतावनी जारी की थी। वहीं उन्होंने बताया है कि झारखंड में मॉनसून सामान्य रहाहै। इस दौरान शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जतायी है। 18 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खुंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी है।
जमशेदपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इसके साथ ही गुरुवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक जमशेदपुर में 24.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। पूर्वानुमान- मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 अगस्त के बाद से बारिश में कमी आयेगी। 18 अगस्त तक वज्रपात के साथबारिश होगी। 21 अगस्त से फिर बारिश में बढ़ोतरी होगी। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्रीसेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
