
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः वरिष्ठ नागरिक संघ, आदित्यपुर के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार से मुलाकात की तथा उनसे सड़क, पानी और अन्य नागरिक समस्याओं का शीघ्रतापूर्वक समाधान कराने की माँग की. इस दौरान हर घर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा पाइप लाईन से वंचित स्थानों को प्राथमिकता देते हुए वहाँ पाईप लाईन बिछवाने का अनुरोध किया.छह माह में सुनिश्चित होगी हर घर में जलापूर्तिः प्रशासक नगर निगम के प्रशासक ने कहा कि हर बाधाओं को दूर करने तथा सबको जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम हो रहा है. और यह रफ्तार जारी रहा, तो आगामी छह माह के अन्दर हर घर में जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि सड़कों के नवनिर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है, जो कि चुनाव के बाद शुरु होगी. वहीं, अन्य सड़कों के निर्माण हेतु भी योजना तैयार की जा रही है. वहीं, साफ-सफाई के कार्य को भी गति प्रदाान किया जा रहा है. प्रतिनिधि मंडल में रविन्द्र नाथ चौबे, रामचन्द्र पासवान, शिवशंकर मिश्रा, के के झा, विश्वमोहन कुमार शामिल थे.

