
उदित वाणी चांडिल: सूबे की हेमन्त सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद शनिवार को झारखण्ड आंदोलनकारी सह घाटशिला विद्यायक रामदास सोरेन का रांची से जमशेदपुर लौटने के क्रम में चांडिल गोलचक्कर व चौका होलीक्रॉस चौक पर विभिन्न समाजिक संगठन व राजनीतिक दलों ने भव्य तरीके से स्वागत व अभिनन्दन किया। श्री सोरेन का गोलचक्कर स्थित वीर सिदु-कान्हु के मूर्ति के समीप झारखंड दिशोम बाहा समिति और झामुमो के वरिष्ठ नेता व कार्यक्रताओं ने फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।ईधर चौका के होलीक्रॉस चौक पर झारखण्ड आंदोलनकारी सह ईचागढ़ के समाजसेवी सुखराम हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने मंत्री रामदास सोरेन को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुरुचरण किस्कू, बुद्धेश्वर मार्डी, दिलीप किस्कू, सविता मार्डी, श्यामल मार्डी, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राजु किस्कू, बैधनाथ टुडू, प्रकाश मार्डी, सिमल बेसरा, दिनेश मुर्मु, दीनबंधु महतो आदि उपस्थित थे।

