
उदित वाणी,जमशेदपुर: एनआईटी जमशेदपुर में एनएसएस की छात्राओं ने बुधवार को राखी महोत्सव मनाया. छात्राओं ने कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधा.
100 से ज्यादा लोग महोत्सव का हिस्सा बनें. कॉलेज के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार, डॉ. जयेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र झा, सुव्रोकमल दत्ता मौके पर उपस्थित थें। उन्हें भी छात्राओं ने राखी बांधी. हाल ही में एनआईटी एनएसएस इकाई ने देश के वीरों जवानों को स्पीड पोस्ट के जरिए 300 से भी ज्यादा राखियां तथा चिट्ठियां भेजी, ताकि इस राखी उनकी कलाइयां सुनी न रहे।
Advertisement
<

