
उदित वाणी जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 15 सितंबर रविवार को जमशेदपुर आ रहे हैं. वे यहां टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को ऑनलाइन गृह प्रवेश कराएंगे. बिष्टïुपुर वोल्टास बिल्डिंग से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे और गोपाल मैदान में ही एक आम सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन एवं उनके कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की ओर से वाहनों के पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है.
जानिए रविवार को क्या रहेगी व्यवस्था?


Advertisement
<

