
उदित वाणी जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 6 बी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले मुकेश कुमार श्रीवास्तव के घर में 28 जून की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रोहित करुआ उर्फ करछू, अजय मुखी उर्फ बड़का एवं राहुल मुखी उर्फ छोटका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिये हैं. मिली जानकारी के अनुसार बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर 6, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बिरसानगर थाना में 28 जून को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इस संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने मामले के अनुसंधान के क्रम में छापामारी कर बिरसानगर जोन नंबर 1 निवासी रोहित करुआ उर्फ करछू, बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी अजय मुखी उर्फ बड़का तथा वहीं के राहुल मुखी उर्फ छोटका को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद रकर लिया है. पुलिस ने बाद मं तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

