
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः पानी की समस्या से त्रस्त कल्पना पुरी मुहल्ले के लोगों के द्वारा आज नगर निगम ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया गया तथा वहाँ जमकर नारेबाजी भी की. इस क्रम में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें कॉलोनी की गंभीर हो चुकी पानी की समस्या से अवगत कराया तथा पुराने पाइप लाइन से हीं कनेक्शन देकर पानी की समस्या का निदान कराने का अनुरोध किया. हालांकि प्रशासक ने बताया कि पुराना पाइप लाइन पहले से हीं ओवर लोड है. हालांकि आठ से नौ माह के अंदर कुछ अच्छा रिजल्ट जरुर आयेगा. इस अवसर पर रंजीत सांडिल्य, अवधेश सिंह, डॉ कुमकुम पांडेय आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

