
उदित वाणी, जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और निकॉन इंडिया के सौजन्य से 20 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक मोदी पार्क में एक फोटो वॉक का सफल आयोजन किया गया. लगभग 60 सदस्यों ने इसमें भाग लिया.
निकॉन इंडिया की ओर से रूट ट्रेनर जय कुमार और एरिया सेल्स मैनेजर प्रताप कुमार ने कंपनी के नए कैमरों ZR एवं Z5 II का डेमॉन्स्ट्रेशन दिया तथा सभी को ट्रेनिंग प्रदान की. कार्यक्रम में फोटोग्राफी के शौकीनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की.
इसकी सफलता में एसोसिएशन के महासचिव दलजीत सिंह, सहसचिव राजेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह गवरी, रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश शाह, रवि कुशवाहा, हरि नारायण प्रसाद, फाउंडर मेंबर यश प्रजापति, अभिमन्यु कुमार तथा वरिष्ठ फोटोग्राफर दिदार सिंह भोगल का योगदान सराहनीय रहा. सभी ने फोटोग्राफी कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया.

