
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल के द्वारा बीती देर शाम को आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-4 स्थित कुणाल सभागार में दिवंगत गायक स्व मुकेश को सुरों की श्रद्धांजली दी गई. श्रद्धाजंली अर्पित करने वालों में अधिवक्ता ओम प्रकाश, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, अनिल वर्मा, कुमार सुबोध शरण, सुरेश धारी, दिवाकर झा, लक्ष्मण प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल थे. इस संगीतमय शाम में मुकेश के गीतों को आवाज देने वाले स्थानीय कलाकारों में मुख्य रूप से नीलाम्बर चौधरी, गौतम गोराई, संजय स्वर्णकर, संजय गुप्ता, प्रमोद कुमार, नीतू शर्मा, संजीव, दुर्गावती मिश्रा, आरती वर्मा, खिरोद सरदार, रीति झा, रजत शरण आदि शामिल थे. और उपस्थित लोगों ने सुरों की इस संध्या का जमकर लुल्फ भी उठाया

