
उदित वाणी सरायकेला : गिरिधारी होटल के मालिक के निधन पर उनके घर पहुंचे ईचागढ़ विधायक सविता महतो किया शोक संवेदना प्रकट।चांडिल के एनएच 33 पर स्थित सुप्रसिद्ध “होटल गिरिधारी” के मालिक गिरिधारी साह का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन के सुचना पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो चांडिल के टीचर्स कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। मालूम हो कि गिरिधारी साह झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन के मित्र थे। शिबू सोरेन चांडिल आते-जाते थे तो स्वर्गीय गिरिधारी साह के साथ मुलाकात कर उनका हाल चाल जानते थे।
Advertisement
<

