
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः एनआईटी कैम्पस आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के सेमिनार हॉल में पहली तथा दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के द्वारा आज आओ हम सब मिलकर पृथ्वी को बचायें विषय पर लघु नाटिका का मंचन किया गया. साथ हीं पपर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण करने की अपील भी की गई. मौके पर प्राचार्य सह एआरओ ओ पी मिश्रा, सीसीए प्रभारी इन्द्रजीत गाँधी, सह सीसीए प्रभारी रेखा, ऐश्वर्या आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

