
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः महात्मा हंसराज सदन के द्वारा आज एनआईटी कैम्पस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज की जयन्ती मनाई गई. मौके पर स्कूल के एचएस भवानी शंकर चौधरी ने महात्मा हंसराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया. इस दौरान महात्मा हंसराज के जीवन संघर्ष और उनकी महानता पर भी चर्चा की गई. वहीं, स्कूल की छात्राओं द्वारा संगीत शिक्षक नीलाँजन मित्रा द्वारा महात्मा हंसराज के उपर तैयार किये गये गाने को प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर रेखा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Advertisement
<

