
उदित वाणी, जमशेदपुर: आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी (एनटीटीएफ) और टाटा स्टील फाउंडेशन में नए बैच के छात्रों का अभिनंदन करने के लिए “उड़ान फ्रेशर्स डे” समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। प्राचार्य प्रीता जॉन ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा को देश की जरूरत बताते हुए, उस पर अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि संस्थान का पूर्ण रूप से सहयोग होगा और बच्चों को अभी से कड़ी मेहनत कर अनुशासन का पालन करना चाहिए, तभी जीवन में सफलता हासिल होगी।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिवम और अनीश द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इलेक्ट्रॉनिक अनमोल एवं एंड ग्रुप और कंप्यूटर दिशा एवं समूह के नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। अनमोल द्वारा प्रस्तुत रैप सॉन्ग ने अपनी कला को दर्शाते हुए बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का समापन समूह गीत प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए और मेगाट्रॉनिक्स रोहित ग्रुप उज्जोड़ी एवं की शानदार प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम में कई शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शर्मिष्ठा दास, दीपक ओझा, वरुण कुमार और अन्य शामिल थे।

