
उदित वाणी, जमशेदपुर: ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बाड़ेदा गांव में बुधवार को विधायक सविता महतो ने मल्टी पर्पस सेंटर (एमपीसी) निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। यह सेंटर पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत हुआ है।
विधायक ने बताया कि मल्टी पर्पस सेंटर का निर्माण करीब 59 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के बन जाने से ग्रामीणों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
साथ ही उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया बरुन सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, विश्वनाथ दास, अनिल मांझी, मंगल मांझी, नीलकमल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

