
उदित वाणी, जमशेदपुर : 5 अक्टूबर 2025, रविवार को आदित्यपुर के धिराजगंज स्थित याशिका ड्रीम हाइट्स में Centre of Astrological Study & Research के स्थायी मुख्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेन्द्र नाथ मिश्रा, निदेशक – M/s AD.J Realty Pvt. Ltd. उपस्थित रहेंगे।
इस संस्थान को 32 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपना स्थायी मुख्यालय मिलने जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक क्षण है। संस्थान के संस्थापक एवं कुलपति प्रो. एस. के. शास्त्री ने बताया कि झारखंड का यह एकमात्र ज्योतिषीय संस्थान है जो जनकल्याण के लिए स्थापित किया गया है।
उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों और समर्थकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। समारोह में विभिन्न ज्योतिष विशेषज्ञ, शोधार्थी और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आम लोगों से सहयोग और शुभकामनाएं मांगी हैं।

