
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जलाराम कुट्टी कांट्रैक्टर्स एरिया में जायंट्स सेवा सप्ताह का अंतिम दिन 23 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप अध्यक्ष अरुण बकड़ेवाल के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप के ट्रस्टी एम पी आगेवाल, केंद्रीय कमेटी मेंबर उमा गांधी, डॉक्टर हरे श्याम, डॉक्टर एमपी दुबे, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन बी एन पी गुप्ता, सुप्रियो मजूमदार, संजय शर्मा, धर्मेंद्र कुमार और अन्य सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी ट्रस्टी और अध्यक्ष महोदय की ओर से सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस आयोजन के माध्यम से जायंट्स समूह ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया।

