
उदित वाणी कांड्रा: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (2024-2025) का शुभारंभ विभिन्न धर्मों के प्रार्थना से किया गया,जिसमें बाइबल,गुरु ग्रंथ साहिब,भगवत गीता तथा कुरान के आशीष वचनों को गाकर बच्चों ने ईश्वर की वंदना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे ने बच्चों से कहा कि वह इस शैक्षणिक सत्र में नए जोश और उत्साह के साथ अपने सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर रहें,साथ ही उन्होंने विद्यालय के नियम और शर्तों से उन्हें अवगत कराया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि विशोई,सिस्टर रेशमी,सिस्टर अर्चना समेत सभी शिक्षकगण की उपस्थिति महत्त्वपूर्ण रहीं।
Advertisement
<

