उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): उमस भरी भीषण गर्मी के वर्तमान समय में नमो फैंस क्लब, आदित्यपुर द्वारा ब्लड बैंक, जमशेदपुर में रक्तदान शिविर आहूत किया गया, जिसमे कुल 252 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ. हालांकि शिविर में लगभग 400 लोग शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि नमो फैंस क्लब विगत 9 वर्षों से रक्त के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को जीवन दान दे चुका है। इस अवसर पर
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुडू, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, शंभूनाथ सिंह, प्रभाकर मिश्र, रविन्द्र चौबे, भाजपा आर आई टी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, पूर्व उप महापौर अमित सिंह उर्फ़ बौबी सिंह, रमेश हाँसदा, कृष्णा प्रधान, बारजो राम हंसदा प्रमुख रुप से उपस्थित थे. शिविर के सफल आयोजन मे क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, हरेकृष्णा दुबे, सरोज सिंह, अभिलाष, राकेश त्रिपाठी, अमित, सत्यजीत साहू, हेमंत, शनि, दीपक महतो, छोटू, विनय कंचन, रहिष, अभिषेक , सावन, शांतुनु, विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रह्लाद मिश्रा, चंदन, अजीत सिंह, शैलेश शर्मा, अविनाश, प्रशांत आचार्य, प्रदीप, राकेश त्रिपाठी, अशोक महाकुड, आशीष शुक्ला, चंदन, लालू बेसरा, मोहन झा, करण महतो, आशुतोष सिंह, अमरनाथ ठाकुर, सुर्यांश शर्मा, सुरभि शर्मा, राजकुमार आचार्य, अनिल सिंह, संतोष बेहरा सहित ब्लड बैंक, जमशेदपुर के महाप्रबंधक संजय चौधरी, अरिजीत घोष, अमिताभ चटर्जी, एवं ब्लड बैंक के टीम की अहम भूमिका रही.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।