
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): विहंगम योग संत समाज के 101वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य मे संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की संगीतमय स्वर्वेद कथा, दिव्यवाणी, संकल्प अभियान का आयोजन 16 सितंबर को शाम 6 बजे से रविंद्रनाथ टैगोर अकादमी सभागार, साकची मे भव्यता के साथ आहूत से किया जायेगा. जबकि रात्रि 8 बजे से विहंगम योग टाटा आश्रम में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है. दिव्यवाणी संकल्प अभियान कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित सदस्य एवं अतिथि मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड राज्य विहंगम योग संत समाज के प्रमुख परामर्शक नगीना सिंह ने बताया कि संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज राज्य अतिथि के रूप में 13 सितंबर से 20 सितंबर तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में परिदर्शन एवं दिव्यवाणी कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु लेकर तैयारियां भी शुरु कर दी गई है. इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम समन्वयक नीरज मिश्रा, संयोजक बिजेंद्र उपाध्यक्ष, राम विनोद गुप्ता, महावीर विद्यार्थी, शंभू पंडित आदि उपस्थित थे

