
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम परिषद के वार्ड संख्या 35 में पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं.
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि वार्ड की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे क्षेत्र के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा तैयार कर उसे धरातल पर उतारेंगे. वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी.
उन्होंने कहा, “वार्ड संख्या 35 को बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण रूप से सुसज्जित करना मेरा संकल्प है. युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए सामुदायिक सुविधाएं और बुजुर्गों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी हम ठोस कदम उठाएंगे.”
क्षेत्रवासियों ने उनके प्रयासों की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि चुने जाने पर विकास कार्यों में गति आएगी.

