
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो स्तिथ बड़े पुल से गुजरने वाले केबल में शनिवार दोपहर गर्मी से अचानक आग लग गयी, जिससे थोड़ी देर के लिए पुल में अफरा-तफरी मच गया. बता दें कि पुल से कई विभागों का अंडरग्राउंड केबल पाइप के जरिये पार किया गया है. उन्हीं केबलों में अचानक शनिवार दोपहर आग लग गयी थी. तत्काल इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने तत्काल आग पर काबू पाया. वहीं आग कैसे लगी इसकी सूचना नहीं है. आग लगने के इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है. आग पर काबू पाया जा चुका है।
Advertisement
<

