
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः एनआईटी कैम्पस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा-2 के (नन्हे मुन्ने बच्चों) को एनिमेटेड फिल्म रामायण दिखाई गई. इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य मनोरंजन करने के साथ-साथ बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना है. इस हेतु विद्यालय के सम्मेलन कक्ष का रुपाँतरण बाल वाटिका थियेटर के रुप में किया गया था तथा उसके आगे आकर्षक टिकट काऊँटर भी बनाया गया था. प्राचार्य ओ पी मिश्रा ने बताया कि मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को ज्ञानवर्द्धक शिक्षा देने के लिए एनिमेटेड फिल्म दिखाने के माध्यम से एक नई शुरुआत की गई है.
Advertisement
<

