
उदित वाणी जमशेदपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत कुलपटांगा बस्ती की रहने वाली और बिस्टुपुर विमेंस कॉलेज की छात्रा दिव्या कुमारी गुरुवार सुबह से लापता है. इस संबंध में छात्रा की मां रीना देवी ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है की सुबह उनकी बेटी कॉलेज जाने के लिए लगभग 11:20 पर निकली थी। उनकी बेटी दिव्या ने फोन कर बताया कि कुछ लड़के उसे विमेंस कॉलेज के पास घेरे हुए हैं और वह कह रहे है कि यह तपन सिंह की बेटी है उसे उठा लो. इसके बाद से उनकी बेटी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया को बेटी कहा है. रीना देवी ने पुलिस से उनकी बेटी को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है.
Advertisement
<
