
उदित वाणी जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि कुंकल के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रवि टाइल्स का काम करता था और नशे का आदी था। घटना बीती शाम की बताई जा रही है, जब रवि का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पतल्नी दवा लेने के लिए दुकान चली गई। जब वह वापस लौटी, तो उसने रवि को साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। पत्नी की चीख सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ‘तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंपने की जानकारी दी है। मृतक के भाई सनी कुंकल ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद यह घटना घटी। रवि की आत्महत्या से परिवार में मातम छा गया है और इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

