
उदित वाणी,जमशेदपुर: बुधवार को विद्यालय के विशेष प्रार्थना सभा में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षा के नन्हे नन्हे बच्चों ने कृष्ण राधा के जीवन पर आधारित आकर्षक समूह नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किया।
कृष्ण, राधा और सुदामा के बाल रूप में सजे ये बच्चें बड़े ही मनमोहक लग रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्रधानाचार्या विशा मोहिंद्रा , उप प्रधानाचार्या अनीता तिवारी, शिक्षक गण एवं प्राइमरी सेक्शन के बच्चें उपस्थित थे। चेयरमैन बिंदा सिंह ने अपने भाषण में बच्चों को जन्माष्टमी उत्सव के महत्व को बताया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
Advertisement
<

