
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कोल्हान मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष जेपी सिंह, प्रवक्ता अनिल कुमार व सदस्य रंजन कुमार ने आज आरआइटी के नए थाना प्रभारी विनय कुमार से मुलाकात कर उन से मुलाकात की तथा स्मृति चिह्न व संगठन की स्मारिका प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया. साथ ही उनसे नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने हेतु कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि नशेड़ियों व नशे के कारोबारियों को नहीं छोड़ा जायेगा.
Advertisement
<

