
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई साफीगंज मोहल्ले में दो वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या पर बीजेपी व सामाजिक संगठनों ने जुगसलाई नगर पालिका को कड़ी चेतावनी दी. धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारियों ने नगर पालिका पदाधिकारी पासवान से मुलाकात की.
प्रमुख नेता उपस्थित, टेंडर पास फिर पाइप क्यों नहीं?
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, आलोक भजपाई, बाबुआ सिंह, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, प्रदेश नेता दिनेश कुमार, आलोक वाजपेयी सहित वरिष्ठ नेता शामिल थे. शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सूर्य पाठक, सचिव चंद्र पाठक, प्रह्लाद पाठक व स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे. बैठक में उठा-सरकारी टेंडर पास होने के बावजूद 4 इंच का पानी का पाइप क्यों नहीं बिछा? डीसी ऑफिस व भावह में पूर्व आंदोलनों का जिक्र किया गया.

13 जनवरी तक काम शुरू या पालिका बंद
नगर पालिका पदाधिकारी पासवान ने कार्य शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया. लेकिन सुधांशु ओझा व अन्य नेताओं ने चेताया-13 जनवरी 2026 तक पाइप लाइन बिछी नहीं तो जन आंदोलन होगा और जुगसलाई नगर पालिका की बंदी की जाएगी.

