
उदित वाणी कांड्रा: सिंहभूम लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी की जीत सुनिश्चित करने हेतु सरायकेला खरसावां जिला झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत हर गांव का भ्रमण करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने का अपील किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रे कल्याणकारी योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा खाली उद्योगपतियों के लिए है। सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूटना उनका काम है। जनता सब जानती है इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अपना मतदान देगी।
Advertisement
<

