
उदित वाणी,जमशेदपुर: शेन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भारतीय रीति-रिवाजों और संस्कृति को बढ़ावा देने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया।
उत्सव में मटका फोड़ने की पारंपरिक प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। लड़कों ने ऊपर टंगे मटके को फोड़ा। इस मटका फोड़ प्रदर्शन में छात्रों भरपूर जोश दिखाया। इस दौरान प्राइमरी विंग के बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में बहुत ही आकर्षक रूप में सजकर आए थे। विद्यालय परिसर को देखकर ऐसा लग रहा था मानो कृष्ण और राधा के साक्षात दर्शन हो रहे हैं।
कृष्ण के जीवन इतिहास को दर्शाने वाली झांकियों का प्रदर्शन काफी मनमोहक था। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य ओर गायन भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओ का योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा श्रीनिवास ने बच्चों के कार्यक्रमो की काफ़ी सराहना की और उन्हें भगवान कृष्ण के जैसा ईमानदार, धर्मी और साहसी बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ( एडमिनिस्ट्रेशन ) पुष्पा भल्ला ने बच्चों को जन्माष्टमी मनाने के कारणों से अवगत कराया तथा विद्यालय की उप प्रधानाचार्या केया अदक और मुख्य अध्यापिका सिमरन सग्गू ने बच्चों और शिक्षको को जन्माष्टमी की बधाई दी।
Advertisement
<

