
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में आज लगातार दूसरे दिन भी पेयजल की आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. बाधित पेयजलापूर्ति के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल की प्राप्ति हेतु काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है. बाधित जलापूर्ति का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं, बिना पूर्व सूचना के बार-बार जलापूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है. उल्लेखनीय है कि यहाँ मेसर्स जिन्दल के द्वारा जलापूर्ति की जाती है. परन्तु मेसर्स जिन्दल के प्रतिनिधि इस मामले में पूर्णतः चुप्पी साधे हुए हैं.
Advertisement
<
