
उदित वाणी जमशेदपुर : छोटानागपुर रेंज के आईजी बनने के बाद पहली बार अखिलेश झा जमशेदपुर पहुंचे. जहां एसएसपी कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, एसएसपी किशोर कौशल,सिटी एसपी मुकेश लुनायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने आईजी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके उपरांत उन्होंने कानून, विधि व्यवस्था को लेकर एसएसपी कार्यालय में बैठक की, जिसमे डीआईजी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. आईजी ने वर्तमान व्यवस्था को लेकर समीक्षा भी की. वही कानून व्यवस्था को कैसे और बेहतर बनाते हुए अपराध और उससे जुड़े अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए.
Advertisement
<

