
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): इच्छापुर बस्ती (हरि मन्दिर टोला), आदित्यपुर निवासी स्वपन महतो के 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र अनिकेत महतो ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की बताई जाती है. घटना की जानकारी होने के बाद परिजन अनिकेत को पंखे से उतार कर उपचार हेतु टीएमएच ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था.
Advertisement
<
