
उदित वाणी जमशेदपुर : ट्रेन संख्या 12130 हावड़-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार की सुबह एक महिला यात्री का शव बरामद किया गया था। मामले की जानकारी ट्रेन में ड्यूटी कर रहे रेल कर्मचारी द्वारा पर रेल पुलिस (जीआरपी) को दिया गया, मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम भी पहुंची और जांच करने के बाद उसको मृत घोषित किया गया। जांच के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. महिला का नाम रत्ना बताया जा रहा है.
Advertisement
<
