
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉस्पिटल इम्प्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉक्टर टीसी जॉन मेमोरियल चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट का सालाना बोनस शनिवार को हो गया. बोनस के रूप में कुल 14,49,669 की राशि का भुगतान किया जाएगा. मुनाफे में कमी के बावजूद ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस के अलावा 4000 रुपया एक्सग्रेसिया के रूप में राशि का भुगतान किया जाएगा. इस समझौते पर हस्ताक्षर डॉक्टर टीसी जॉन मेमोरियल चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉक्टर विनीता सिंह, सेक्रेटरी डॉक्टर एस भट्टाचार्य, ट्रस्टी डॉक्टर चितरंजन बोस, कोषाध्यक्ष सुप्रभात गोस्वामी एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और अन्य ने किया.
Advertisement
<

