
उदित वाणी,जमशेदपुर: ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिन्दी विभाग और बीएड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी और अन्य शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुमारी ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिन्दी दिवस के सम्मान में हिन्दी की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि छात्राएं अपने जीवन में हिन्दी को आत्मसात करें।
राकेश कुमार पांडेय ने हिन्दी के कई पहलुओं पर चर्चा करते हुए विषय प्रवेश किया। बी.एड और हिन्दी विभाग की छात्राओं ने हिन्दी को केन्द्रित कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
जिसमें हिन्दी विभाग की श्रुति चौधरी ने नृत्य और बी.एड की छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत किया जो अत्यंत प्रशंसनीय रहा। वर्तिका, कविता और सोनी मेघा ने हिन्दी कविता पाठ किया। हिन्दी साप्ताहिक पखवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में हिन्दी की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। इस अवसर पर प्राचार्या द्वारा प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप हिन्दी शब्दकोश और गीता पुस्तक देकर प्रोत्साहित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बी.एड विभागाध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव दिया। मंच संचालन सोनी सिंह और मम्पी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, डॉ मुकुल भेंगराज, डॉ.संगीता बिरूआ, डॉ सुनीता, प्रोफेसर प्रणति प्रभा एक्का, डोरिश दास, डॉ सुशीला हंसदा, डॉ अरुंधती दास, डॉ वनश्री डे, डॉ के कमलेंदु, डॉ पूनम रज़क, दीप्ति तिवारी, बी.एड शिक्षिकाएं, जया शर्मा, डॉ अपराजिता, दीपिका, डॉ मीनू वर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।


