
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर पुलिस ने विगत 27 अगस्त की सुबह सालडीह बस्ती में हुई फायरिंग के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें की न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सालडीह बस्ती निवासी राजू कुम्हार उर्फ टकला, रवि नायक उर्फ सतलू, शंभू महतो उर्फ छोटू, शुभम महंती उर्फ आलोक तथा दीपांकर भुइयाँ उर्फ भोला का नाम शामिल है. पुलिस ने उनके पास से चार पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक खाली मैग्जीन भी बरामद किया है. आदित्यपुर थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणयत ने बताया कि सुभाष प्रमाणिक की भतीजी से गिरफ्तार अभियुक्त रवि नायक का प्रेम प्रसंग था। लेकिन दूसरी जाति का होने की वजह से सुभाष प्रमाणिक ने इसका विरोध किया. गत वर्ष दिसंबर माह में उसने अपनी भतीजी का विवाह करवा दिया। इसको लेकर रवि नायक खार खाये हुए था। और वारदात के दिन अपने चार साथियों के साथ उसने सुभाष प्रमाणिक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष छापामारी दल ने घटना के 72 घंटे के अंदर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, आदित्यपुर थाना प्रभारी नीतिन कुमार सिंह, संतन कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर जयराज सोनी, धिरंजन कुमार, राग कुमार सिंह, सुरेश राम, रविकांत पराशर, बिपुल कुमार ओझा, राघवेंद्र सिंह, नीतीश पांडे, अशोक यादव, आरक्षी शिवशंकर दास शामिल थे।

