
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को गंभीर पेयजल संकट से तात्कालिक राहत दिलाने के उद्देश्य से आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आज डीप बोरिंग (एचवाईडीटी) हेतु निविदा प्रकाशित की गई है. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने एचवाईडीटी की निविदा प्रकाशित किए जाने पर आदित्यपुर नगर निगम की जनता की ओर से प्रशासक आलोक कुमार को बधाई दिया हैl वहीं, जिला उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां के निर्देश पर जुस्को द्वारा सीएसआर के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में टैंकर द्वारा जलापूर्ति शुरू किए जाने पर भी प्रसन्नता जताया है. ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों श्री सिंह ने राज्य के मुख्य मंत्री चंपई सोरेन से मिलकर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त गंभीर जल संकट के निदान हेतु सभी वार्ड में पाइप लाइन सहित डीप बोरिंग कराने, वर्तमान सीतारामपुर प्लांट का जीर्णोद्धार कर प्लांट की क्षमता बढ़ाने, जुस्को से सीएसआर के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में टैंकर द्वारा जलापूर्ति कराने तथा जिंदल द्वारा किए जा रहे बृहद जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाने की मांग की थीl पुरेन्द्र ने की वार्ड 32 के लोगों के साथ बैठक, कहा- जुलाई अंत तक चालू होंगे सभी डीप बोरिंग पुरेन्द्र ने डीप बोरिंग की निविदा प्रकाशित होने पर वार्ड- 32 स्थित रोड नंबर- 21, रोड नंबर- 19 एवं वार्ड -31/ 32 स्थित रोड नंबर- 14 मे स्थानीय नागरिकों द्वारा आहूत बैठक में उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक सभी डीप बोरिंग के चालू होने की पूरी संभावना हैl बैठक मे स्थानीय लोगों ने भी पेयजल संकट दूर कराने के लिए पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना कीl इस अवसर पर देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, पृथ्वी नाथ शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, योगेंद्र पांडे, नीरज श्रीवास्तव, रमाकांत शर्मा, लीला पंडित, अरविंद कुमार सिंह, जीवेश झा, राजू शर्मा, संजय राय, अमित पाठक, राहुल राय आदि उपस्थित थेl

