रांची का डीपीएस सेल टाऊनशीप पहले और जमशेदपुर का हिल टॉप स्कूल झारखंड में दूसरे स्थान पर
जमशेदपुरः एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 की सूची जारी कर दी गई है। एक दिन पहले दिल्ली में में आयोजित समारोह में स्कूल के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस ऑल इंडिया रैंकिंग में झारखंड के 8 स्कूलों को जगह मिली है।
इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 में रांची का डीपीएस, सेल टाउनशीप झारखंड में पहले स्थान पर रहा, तो जमशेदपुर का हिल टॉप स्कूल को दूसरा स्थान मिला। इस रैंकिंग में जमशेदपुर का लोयोला स्कूल ने झारखंड में तीसरे स्थान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
स्कूल और उनकी रैंकिंग
स्कूल का नाम शहर स्टेट रैंकिंग सिटी रैंक स्कोर
डीपीएस, सेल टाउनशीप रांची 1 1 1199
हिल टॉप स्कूल जमशेदपुर 2 1 1187
लोयोला स्कूल जमशेदपुर 3 2 1170
चिन्मय विद्यालय बोकारो 4 1 1164
लिटिल फ्लावर स्कूल जमशेदपुर 5 4 1162
कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 6 5 1155
डीएवी, बरियातु रांची 6 2 1155
सेंट थॉमस रांची 6 3 1155
अगर इन स्कूलों के नेशनल रैंकिंग की बात करें तो रांची स्थित डीपीएस सेल टाउनशीप 49वें स्थान पर है। इसके बाद अन्य राज्यों और शहरों के स्कूल शामिल हैं। झारखंड में दूसरे और शहर में पहले स्थान पर काबिज हिल टॉप स्कूल देश में 60वें पायदान पर है। इसी तरह लोयोला स्कूल 77वें स्थान पर, चिन्मय विद्यालय बोकारो स्टील सिटी 83वें, लिटिल फ्लावर स्कूल 85वे, जमशेदपुर स्थित कारमेल जूनियर कॉलेज, रांची स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु और रांची स्थित सेंट थॉमस स्कूल संयुक्त रूप से 92वें स्थान पर हैं।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।