
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक बेटी ने अपने बाप पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है. इतना ही नहीं युवती ने अपने बाप के इस कुकृत्य में अपनी भाभी को भी दोषी ठहराया है. आवेदन में युवती ने लिखा है कि उसने दिसंबर तक टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग ली है और वर्तमान में पढ़ाई कर रही है और नौकरी की तलाश में है. उसने बताया कि उसका परिवार जगदीशपुर रोड, नियर सुभाष स्कूल, थाना बागबेड़ा, जमशेदपुर में रहता है. उसके पिता 58 वर्षीय सतीश सिंह और भाभी 24 वर्षीय स्मृति सिंह के बीच नाजायज सम्बंध है. बीते 8 मई को उसने अपनी भाभी को अपने पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथ देख लिया. उसके बाद दोनों ने उसे धमकाया और ज़बरदस्ती उसका बाल खींचकर रूम में ले जा रहे थे. बीच बचाव करने जब उसकी मां आयी तो उन्होंने उसकी मां की भी पिटाई कर डाली. युवती के अनुसार विगत एक महीने से उसकी भाभी उसे उसके पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है. उसे न तो ढंग से खाना दिया जा रहा है न ही उसके कमरे का दरवाजा ठीक कराया जा रहा है. युवती के अनुसार जब उसने अपने पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो उसके पिता और भाभी ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके चेहरे पर चोट लग गई. और खून बहने लग गया. उसके बाद उसकी भाभी ने उसके कपड़े खोली और उसके पिता को बोली कि इसके साथ सेक्स कीजिए ताकि पता लगे की लड़की है या किन्नर. आवेदन में युवती ने आगे लिखा है कि मेरी भाभी और पिता ने मुझे मारा- पीटा मेरा बाल उखाड़ा, और मेरे साथ जोर- ज़बरदस्ती करने करने का प्रयास किया है. जिससे हम बेहोश हो गए और इसके बाद मुझे कुछ खास याद नहीं. इसके पहले भी मेरे पिता और भाभी ने मिलकर कई लड़कियों की ज़िंदगी ख़राब कर दिया है. इनके चलते मैंने नई सिम ली है क्योंकि मेरे पिता अक्सर अश्लील फ़ोन करते है. रात में बुलाते है नहीं जाने पर मेरे पिता के कहे अनुसर मेरी भाभी हमको मारती है. खाना नहीं देती है. मेरा रूम में दरवाज़ा नहीं लगवाने देती है. फिलहाल महिला थाना मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

