
उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना के सामने इनोवा कार दुर्घटना का शिकार हो गयी. इस घटना में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. घटना करीब 11.30 बजे की है. जहां तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. उससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं कार में सवार लोग सुरक्षित है. मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे, जो बिष्टुपुर से जुगसलाई की ओर जा रहे थे.
Advertisement
<

