
उदित वाणी जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कदमा से बिष्टुपुर जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में हरे लाल लोहार, अष्टम लोहार, मंगला देवी और दीपाली लोहार शामिल हैं। ये सभी कदम रामनगर गांधी बस्ती रोड नंबर एक के निवासी हैं। घटना बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल ऑटो में सवार होकर आदित्यपुर स्टेशन के लिए घर से निकले थे। कदमा थाना के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement
<
