
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कुलुपटांगा बस्ती, आदित्यपुर 2 के मार्ग संख्या 19 स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गाँधी की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व गाँधी की तस्वीर पर माल्यारपण कर हुआ. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजमंगल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवाकर झा, जिला महासचिव खिरोद सरदार, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिह, उपाध्यक्ष विनोद प्रधान, पुर्व पार्षद पार्षद प्रदीप मुखी जिला महासचिव सपन प्रधान, जिला महासचिव संगीता प्रधान, जिला महासचिव मिसर बंसारिया, जिला महासचिव झरना मन्ना, जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष बैजनती बारी, अर्जुन प्रधान, अजीत प्रधान, होली हौनहागा, दशमती हायबुरु, प्रभाकर प्रधान, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे
