
उदित वाणी कांड्रा: कोल्हान में नए अध्याय की शुरुआत सरायकेला के पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने अपना नैतिक समर्थन दिया पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला के पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने रांची स्थित उनके आवास में जाकर अपना नैतिक समर्थन दिया है।जो सरायकेला विधानसभा के लिए एक भूचाल खड़ा हो गया।कार्यकर्ता चिंतन मंथन करने को व्यस्त हो गए हैं कि पूरब का सूरज पश्चिम से कैसे उग गया! परंतु पूर्व विधायक ने अपने व्यक्तिगत लाभ को ना दिखते हुई , नैतिकता के आधार पर पार्टी को ध्यान में रखते हुए अपना नैतिक समर्थन दिया जो बहुत बड़ी मानवता की मिसाल है। चंपई सोरेन लगातार पांच बार सरायकेला विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं! परंतु वर्ष 2000 में यही अनंतराम टुडू ने 8500 हजार मतों से चंपई को पराजित किया था! वर्तमान में दोनों साथी हो गए हैं !देखना है कि आने वाले समय में राजनीतिक किसी और करवट लेती है!

