
उदित वाणी, जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक जमशेदपुर के तमाम मूर्तिकार बंधुओ के साथ संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता जी के द्वारा संपन्न हुई. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मूर्तिकारों के साथ बैठक किया जिसमें मूर्तिकारों के भावनाओं को भी समझने एवं यथासंभव उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया गया.
ज्ञात हो आने वाले दिनों में विभिन्न रूपों में पूजा संपन्न होने वाली है जिसमें पर्यावरण के संरक्षण हेतु मूर्तिकारों से सहयोग की अपील की गई मूर्तियों का विसर्जन जल में किया जाता है एवं हानिकारक केमिकल अथवा प्लास्टिक युक्त पदार्थो का उपयोग न करने के लिए केंद्रीय समिति ने मूर्तिकारों से सहयोग मांगा वैसे पदार्थ जिनका विलय सुगमता से पर्यावरण में हो जाता है एवं इको फ्रेंडली रंगों का उपयोग मूर्तियों में उपयोग करने की सलाह दी गई.
मूर्तियों को हल्का बनाने का भी आग्रह किया गया जिससे पूजा करने के पश्चात विसर्जन में अत्यधिक ढलान वाले विसर्जन घाट पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सहूलियत हो खासकर दुर्गा माता कि प्रतिमा पीछे से साड़ी अथवा कपड़ा से अवश्य ढका हुआ हो मूर्तिकारों ने भी अपनी अवस्था से केंद्रीय समिति को अवगत कराया एवं सहयोग की अपील की वर्षों से इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की माली स्थिति में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है मूर्तिकार अथक परिश्रम के बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में जीवन यापन करने हेतु अत्यधिक संघर्ष का सामना करना पड़ता है. मूर्तिकारों को विभिन्न धार्मिक अवसरों पर अपनी मूर्तियों को बेचने के लिए कोई एक निर्धारित स्थल दिलवाने हेतु केंद्रीय समिति से आग्रह किया की कॉरपोरेट या प्रशासन के द्वारा व्यवस्था करवाई जाए जो की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सही हो.
कुछ पूजा समितियों के द्वारा अनावश्यक निर्धारित शर्तों की अवहेलना कर मूर्तिकारों को परेशान किया जाता है.अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव आशुतोष सिंह ने दिया बैठक में मुख्य रूप से सुबोध गोराई, अमित पाल, एन जेड पाल , निर्मल कुमार भगत, उदित भगत, सुमित गोप , बिल्टू चटर्जी, रवि कुमार, अयान पाल, संदीप दास, संदीप पाल, केंद्रीय समिति केभूपेंद्र सिंह ,रामबाबू सिंह , समीर होर, अशोक सिंहा, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रदीप दास, शिव शंकर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

