
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संपन्न हुई. बैठक का उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन करना था. सर्वसम्मति से जुगल किशोर महेश्वरी को आगामी सत्र 2025-2027 के लिए एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. वे वर्तमान में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे. महासचिव के रूप में दिलीप कुमार गोयल को पुनः नियुक्त किया गया. उपाध्यक्ष पद के लिए सैयद परवेज अख्तर यथावत बने रहेंगे. साथ ही सर्वसम्मति से कुलजीत सदाना एवं निलेश वोरा को भी उपाध्यक्ष चुना गया. कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वजीत सोनी का चयन किया गया. संयुक्त सचिव के रूप में संदीप अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल को नामित किया गया, जबकि सह-सचिव के रूप में दीपक अग्रवाल का चयन किया गया.
नवगठित कार्यकारिणी समिति के सदस्य
अवतार सिंह बंटी, कमलेश सापानी, मनोज कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, गंगा प्रसाद, संजय कुमार अग्रवाल, शैलेश उपाध्याय, सुनील कुमार तिवारी, नरेश अग्रवाल, संदीप जैन, सुमित सदाना, विजय अग्रवाल, मुरारीलाल सोंथालिया एवं इकबाल अहमद.एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सुरेश सोंथालिया, संरक्षक कैलाश सिंघानिया एवं सीताराम अग्रवाल तथा चेयरपर्सन सुरेश अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं.

