
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के छात्रों का समर ट्रेनिंग प्रोग्राम आज से शुरु हुआ. इस दौरान छात्रों ने ओराकल ऑटो तथा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में ऑटोमोबाईल का प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस दौरान वहाँ प्रबन्धक के रुप में कार्यरत विप्लव घोष को सम्मानित भी किया गया. वहीं, श्री घोष ने छात्रों का मार्गदर्शन भी किया. मौके पर संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार, कृष्णा ठाकुर, अनिमेष गोरी, सरोज कुमार सिंह, अभिजीत कुमार, अमरदीप सिंह, सोहन कुमार राजपूत, विशाल कुमार उपस्थित थे.
Advertisement
<

