
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदित्यपुर पुलिस ने हिन्दुस्तानी बसती शिव मन्दिर के पास रहने वाले विजय कांत महतो के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में आदित्यपुर के बैंक कॉलोनी, मोहड़ी टोला, निर्मल नगर सहित अन्य इलाकों में छापामारी कर कुल छह आरोपियों के गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 275/2025 से संबंधित मामले में की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में राजव गोरेग उर्फ राजू गोरेग (19 वर्ष)( पिता_शिव शंकर गोरेग, निवासी बैंक कॉलोनी),अंकित दीप (23 वर्ष)(पिता शशि दीप, निवासी मोहड़ी टोला), एवन्क उर्वां (22 वर्ष)(पिता यूनी उर्वां, निवासी मोहड़ी टोला), विकास सिंह (35 वर्ष)(पिता मनोज सिंह, निवासी मोहड़ी टोला), संदीप कुमार सिंह (27 वर्ष) (पिता राजेन्द्र सिंह, निवासी निर्मल नगर, मांझी टोला बस्ती) तथा अभिषेक कुमार (22 वर्ष)(पिता कृष्ण नन्दन सिंह, निवासी मिर्जापुर बस्ती) का नाम शामिल है. छापामारी टीम का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अमर अंबानी व विनोद टुडू और सहायक अवर निरीक्षक माणिक चंद्र ने किया.

